Political Gulabi News

कांग्रेस की महासचिव ज्योति खंडेलवाल ने आज एक बयान जारी कर बीजेपी के प्रमुख नेताओं पर गम्भीर आरोप लगाएं। 
जयपुर |  प्रदेश कांग्रेस महासचिव पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने कहा की नगर निगम जयपुर में मेरे कार्यकाल में हिंगोनियां गौ शाला में गौमाता की मृत्यु के कारणों की जाँच सीबीआई से करवाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में हिंगोनिया गौशाला में गायो की हुई मौतो के साथ-साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मेयर अशोक परनामी व वर्तमान मेयर निर्मल नाहटा के कार्यकाल में हुई गौमाता की मौतो की भी सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार केन्द्र सरकार को पत्र  लिख कर पिछले 10 वर्षों  में 1 लाख से अधिक गौमाता की मौत की जाचं करवाने की अनुशंसा करे । ज्योति खंडेलवाल ने कहा की आज हिंगोनिया गौशाला में हुई गौमाता की मौत की पूरे देश में भत्सर्ना हो रही है, लोकसभा व राज्य सभा में भी यह मामला उठ चुका है । आज गौमाता की रक्षा के नाम पर वोट लेकर भाजपा केन्द्र, राज्य व निगमों में काबिज है लेकिन गौमाता की रक्षा करना तो दूर उनकी हत्यारी बनती नजर आ रही है।
ज्योति खंडेलवाल ने कहा की भाजपा के नेता बयान पर बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे है। भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी करते हुए दोषियों पर कार्यवाही करने की बजाय कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा हिंगोनिया गौषाला में कांग्रेस के राज में गौमाता की ज्यादा मौते हुई जैसी झूठी दलीले देकर जनता को गुमराह कर रहे है।
खण्डेलवाल ने कहा कि गौमाता की रक्षा के नाम पर वोट मांगने वालो के राज में गायो की रक्षा की जगह हत्याये हुई है, सबसे ज्यादा गाये यदि आंकडो की बात करे तो 2004 से 2016 के बीच करीब 1 लाख गौवंश की हिंगोनिया गौषाला में मौते हुई है जिसमें 2004 से मार्च 2010 तक करीब 60000 गौमाता भाजपा के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में काल का ग्रास बनी जबकि राज्य सरकार, मेयर व हिंगोनिया में चेयरमैन भाजपा का था । भाजपा के वर्तमान प्रदेषाध्यक्ष उस समय जयपुर नगर निगम के मेयर हुआ करते थे वे 2004 से 2008 तक व उसके बाद 2009 तक पंकज जोषी मेयर रहे और निगम के इतिहास में सबसे ज्यादा गौवंष की मौते भी इनके ही कार्यकाल में हुई।
ज्योति खंडेलवाल ने कहा की मैने 26 नवम्बर 2009 को जयपुर की मेयर का कार्यभार ग्रहण किया तब तक करीब 60000 गाये 2004 के बाद मौत के मुंह में समा चुकी थी । मेरे कार्यकाल में मैने अपने कार्यकाल की दूसरी ही बोर्ड बैठक में हिंगोनिया गौषाला की स्थिति को नाजुक देखते हुए इसे किसी एनजीओ या गौरक्षक ट््रस्ट या संस्था को देने के लिए चर्चा का एजेण्डा रखा था एवं लगातार आगे भी बोर्ड मीटिंग में इसे रखा गया लेकिन गौमाता की रक्षा के नाम पर हल्ला करने वाले भाजपा के बोर्ड ने मीटिंग में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा ही नहीं होने दी ।

यूडीएच मंत्री व मेयर स्तीफा दे: ज्योति खंडेलवाल

ज्योति खंडेलवाल ने कहा की मैं राज्य सरकार से मांग करती हूॅं कि या तो स्वायत्त शासन मंत्री व मेयर, गायो की मौत की जिम्मेदारी अपने उपर लेते हुए स्तीफा दे नहीं तो सरकार इन्हे बर्खास्त करें और सरकार सीबीआई जांच के लिए केन्द्र सरकार को आग्रह करें ।

No comments:

Post a Comment